घर में जब कोई भी महेमान आते है, तो सबसे पहले हम उन्हे चाय ऑफर करते है। क्या अपने कभी सोचा है की, घर में बहोत सारे मेहमान आने के बाद में चाय के कप धोना कितना मुश्किल होता होगा। चलो छोडो यह तो रही एक घर की बात अभी जरा सोचो बाहर टपरी पर या फिर किसीं ढाबे में या हॉटेल में जब हम चाय-कॉफी पिते है तो दिन की इतने सारे कप कैसे धोते रहेंगे? और अगर धोते भी है तो क्या वो ठीक तरह से धोते है? यही वजह से महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन ने अपनी आविष्कार से इस परेशानी को दूर किया है।
परिचय :
धवल और जयेश यह महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन के संस्थापक है। चाय के ग्लास को प्रेशरीइझ पानी, साबुन और ब्रश के द्वारा साफ किया जाता है। इस मशीन के आविष्कारक का यह दावा है कि यह मशीन समय और पानी दोनों की बचत करते हुए एक साथ 15 गिलास तक धो सकती है। एक रिसर्च के दौरान ऐसा पाया गया है की पेपर कप से चाय पिना अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा, जब पेपर कप डीकंपोस करते वक्त मिथेन गैस का उत्सर्जन होता है, जो की कार्बन डाइआक्साईड की तुलना में पर्यावरण के लिए 25 गुना हानिकारक होता है। इस मशीन की मदत से आपको पेपर कप से छूटकारा मिलेगा और काँच के ग्लास धोने में आपका टाईम भी बचेगा।
महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन के संस्थापक के बारे में जानकारी :
धवल प्रकाशभाई नाई और जयेश प्रकाशभाई नाई यह महंतम टी कंपनी के संस्थापक है। यह दोनो भाई गुजरात से है। जयेश की उम्र 22 साल है और धवल की उम्र 20 साल है। उनको शुरु से ही बिझनेस करने का शौक था। लॉकडाऊन में उन्होंने अपने बिझनेस आयडिया को अंजाम दिया। जयेश और धवल को अनुपम मित्तल की ड्रीमडील डॉट कॉम से भी अनुदान मिला था।
शार्क टैंक इंडिया में नजर आए धवल और जयेश :
शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में भी धवल और जयेश ने अपने टी वॉशिंग मशीन के बारे में पीच दिया। इनकी पीच शार्कस् को बहोत पसंद आई। टी वॉशिंग मशीन का यह अनोखा आईडीया और आविष्कार के बारे में भी शार्कस ने इनकी बहोत प्रशंसा की। पीच पुरा होने के बाद दोनों भाईयों की तरफ से 10% equity के लिए ₹30 लाख की मांग की, लेकीन 20% equity के लिए ₹30 लाख में यह डील पुरी हुई। शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल, बोट के सह-संस्थापक अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिकस की सह-संस्थापक विनिता सिंह, एमक्योर फार्मस्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर और लेंसकार्ट के संस्थापक पीयूष बंसल यह सभी इस डील में शामिल हुए।
महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी :
महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन, की कीमत लगभग 28,500 रुपये है। बाजार में अन्य तुलनीय मशीनों की कीमत इससे कहीं अधिक है। तो यह मशीन एक कॉस्ट इफेक्टिव्ह मशीन कही जा सकती है। यह मशीन एक मिनिट में 24 ग्लास और 1 घंटे में 1000 ग्लास धोने की क्षमता रखती है। बड़ी संख्या में अगर आपको चाय के ग्लास धोने हो तो यह मशीन आपका समय बचाती है। मैन्यूअल धुलाई की तुलना में यह मशीन ग्लास को अधिक अच्छे तरिके से साफ करती है। यह प्रेशराइज पानी, साबून की मदद से ग्लास पर लगी किसी भी प्रकार की गंदगी, जमी हुई धूल को बडी आसनी से दूर करता है। मैन्युअल धुलाई की तुलना में, महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन अधिक स्वच्छ सफाई प्रक्रिया प्रदान करती है।
इस मशीन की डिझाइन भी बहोत अच्छी तरह से की गई है। जो की युजर फ़्रेंडली है। एक आम आदमी भी बडी आसानी से इस मशीन को चला सकता है। इस मशीन का डिझाइन सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यदी मशीन का दरवाजा ठीक तरिके से बंद नही होता है तो एक सेफ्टी इंटरलॉक दिया गया है जो की मशीन को शुरु करने से रोखता है। इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना नही होती।
FAQ’s on महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन :
1) महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है?
उत्तर – महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन की कीमत 28500 है।
2) महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन कंपनी के संस्थापक कौन है?
उत्तर – महंतम टी ग्लास वॉशिंग मशीन कंपनी के संस्थापक धवल प्रकाशभाई नाई और जयेश प्रकाशभाई नाई है|