भारत में ऐसी कोई व्यक्ती नही होगी, जो गौतम अदानी इस नाम से अनजान हो। बहोत ही कम समय में गौतम अदानी ने व्यवसाय क्षेत्र में अपना खुद का साम्राज्य खडा किया और उसे एक बुलंदी पर लेकर गये। Gautam Adani Biography in Hindi अदानी ने ये साम्राज्य कैसे खडा किया? अदानी का कौनसा व्यवसाय है? अदानी पहिले क्या करते थे? अदानी की कुल संपत्ती कितनी है? ऐसे कही सारे प्रश्न आपके मन में होंगे, आज हम इस article की माध्यम से ऐसे ही कुछ प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
गौतम अदानी का जीवन परिचय (Gautam Adani Short Biography in Hindi) :
नाम | गौतम अदानी |
जन्म | 24 जून, 1962 |
जन्मस्थल | अहमदाबाद, गुजरात |
पिता | शांतीलाल अदानी |
जीवनसंगी | प्रीती अदानी |
पेशा | उद्यमी |
परिचय :
गौतम अदानी एक भारतीय व्यवसायी है। वह अदानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक है। गौतम अदानी ‘अदानी फाउंडेशन’ के अध्यक्ष है, जिसका नेतृत्व उनकी पत्नी प्रीती अदानी करती है। फेब्रुवारी 2022 में मुकेश अंबानी को पिछे छोडकर गौतम अदानी आशिया के सबसे अमीर व्यक्ती बने। अगस्त 2022 में वह विश्व के तिसरे अमीर व्यक्ती बने।
व्यक्तिगत जीवन :
गौतम अदानी का जन्म दिनांक 24 जून, 1962 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक गुजराती जैन परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम शांतीलाल अदानी और माता का नाम शांती अदानी है। उनको सात भाई-बहन है। उनके पिता कपडे के एक छोटे व्यापारी थे। अदानी को व्यवसाय पसंद था, लेकीन वो अपने पिताजी के कपडे के व्यवसाय में नहीं आए।
गौतम अदानी का विवाह मुंबई के गुजराती परिवार में पली बढ़ी प्रीती अदानी से हुआ। इस दांपत्य को दो बेटे है, जिनका नाम करण अदानी और जीत अदानी है।
शिक्षा :
अहमदाबाद के शेठ चिमणलाल नागीनदास विद्यालय से उनकी शिक्षा हुई है। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से वाणिज्य शाखा में स्नातक डिग्री के लिए प्रवेश लिया था; परंतु सेकंड इयर में ही उन्होंने अपना कॉलेज छोड़ दिया।
प्रारंभिक जीवन :
अदानी को अपने किशोरावस्था में अपना भाग्य अजमाने के लिए मुंबई शहर आना पडा। वह 1978 में मुंबई आए और महेंद्र ब्रदर्स के साथ हिरा सॉर्टर के रूप में काम किया। गौतम अदानी के बडे भाई मनसुखभाई अदानी ने अहमदाबाद में प्लास्टिक युनिक खरीद लिया था, उसका ऑपरेशन व्यवस्थापन करने के लिए मनसुखभाईने गौतम अदानी को आमंत्रित किया। शायद यही से गौतम अदानी के लिए वैश्विक व्यापार के द्वार खुल गए।
व्यावसायिक जीवन :
1988 में अदानी ने ‘अदानी एक्स्पोर्ट’ की स्थापना की, जो अब अदानी एंटरप्रायझेस के नाम से जानी जाती है। साल 1991 में भारत सरकार ने आर्थिक सुधार लाए, इसका फायदा बहोत सारे व्यावसायिकोंने उठाया, अदानी भी उन्मे से एक थे। अदानी का व्यवसाय एक Multi National Company (बहुराष्ट्रीय कंपनी) में बदल गया। 1995 को मुद्रा पोर्ट का कॉनट्रॅक्ट अदानी को मिला, उसी साल अदानी ने पहिली जेटी का निर्माण किया, मूलतः मुद्रा पोर्ट और विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone) द्वारा संचालित ऑपरेशन्स को अदानी पोर्टस और विशेष आर्थिक क्षेत्र में हस्तांतरित किया गया। आज यह कंपनी सबसे बडी प्राइव्हेट मल्टी-पोर्ट ऑपरेटर है।1996 में गौतम अदानी ने अदानी समूह की ऊर्जा व्यवसाय शाखा, अदानी पॉवर की स्थापना की। आज की तारीख में अदानी पॉवर के पास 4620MW क्षमता के Thermal Power Plants (ताप विद्युत केंद्र) है, जो देश का सबसे बडा प्राइव्हेट थर्मल पॉवर उत्पादक है।
साल 2006 में अदानी ने विद्युत उत्पादन क्षेत्र में प्रवेश किया। 2009 से 2012 के दौरान अदानी ने माईन, रेल्वे, पोर्ट जैसे कारोभार में प्रवेश किया। 2011 में अदानी ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया के अबॉट पॉईंट पोर्ट कोल टर्मिनल को बाद में खरीद लिया।
मई 2020 में अदानी ने 6 अरब डॉलर की Solar Energy Corporation of India की विश्व की सबसे बडी बोली जिती। अदानी ग्रीन के द्वारा 8000MW फोटोव्होल्टेईक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट लिया जाएगा। अदानी सोलर 2000MW अतिरिक्त सोलर सेल और मॉड्युल उत्पादन क्षमता करेगा।
सप्टेंबर, 2020 में अदनी ने मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट का 74% हिस्सा खरीद लिया। फेब्रुवारी, 2022 में गौतम अदानी मुकेश अंबानी को पिछे छोडकर आशिया के सबसे आमीर व्यक्ती बने।
अदानी उद्योगसमूह :
अदानी उद्योगसमूह एक भारतीय उद्योगसमूह है। गौतम अदानी ने इसकी स्थापना की और इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। अदानी उद्योगसमूह हे अंतर्गत पोर्ट व्यवस्थापन, विद्युत ऊर्जा निर्मिती और प्रसारण, अक्षय ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा याने Renewable Energy), खनिकर्म (Mining), इयरपोर्ट व्यवस्थापन, नॅचरल गैस, फूड प्रोसेसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर आदी व्यवसाय आते है।
अदानी समूह और हिंडनबर्ग रिपोर्ट Controversy :
साल 2020 से 2022, इन दो सालों में अदानी समूह ने बहोत तेज रफ्तार पकडी थी। अदानी ने अपने उद्योगसमूह का बड़े पैमाने पर विस्तार किया था। इसी दौरान गौतम अदानी का नेट वर्थ 127 अरब डॉलर तक गया था, मगर अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी किया और उस रिपोर्ट में अदानी समूह पर कुछ सवाल उठाए गए। इससे अदानी समूह को तगडा झटका लगा। अदानी समूह का मार्केट कॅपिटल 118 अरब डॉलर से बहोतही कम समय में 41.96 अरब डॉलर तक आ गया। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अदानी समूह के शेअर्स भी गीर गए।
FAQ’s on गौतम अदानी :
1. गौतम अदानी कौन है?
उत्तर – गौतम अदानी एक भारतीय व्यवसायी है, वे अदानी समूह के अध्यक्ष है।
2. गौतम अदानी का धर्म कौनसा है?
उत्तर – गौतम अदानी का धर्म जैन है।
3. आमिरों की लिस्ट में अदानी कौनसे नंबर पर है?
उत्तर – आमिरों की लिस्ट में अदानी 26 वे स्थान पे है।
4. अदानी समूह के उपर कितना कर्जा है?
उत्तर – अदानी समूह के उपर 24.1 बिलियन डॉलर का कर्जा है।
5. अदानी कितने करोड के मालिक है?
उत्तर – गौतम अदानी का नेट वर्थ 4,650 करोड अमेरिकन डॉलर इतना है।
6. अदानी ग्रुप की बड़ी कंपनी कौनसी है?
उत्तर – Adani Transmission यह अदानी ग्रुप की बड़ी कंपनी है।